23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

Jabalpur News – नाले में बाथरूम को लेकर विवाद: बदमाशों ने तीन युवकों पर किया चाकू से हमला

जबलपुर के रद्दी चौकी में तीन युवकों पर आधा दर्जन बदमाशों द्वारा चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना गोहलपुर थाना क्षेत्र के खंडेलवाल फर्नीचर के सामने स्थित नाले के पास हुई, जब तीन युवक बाथरूम कर रहे थे। विवाद के बाद लगभग सात बदमाशों ने किट्टू, गुलफाम और शेरा पर चाकू से हमला किया और फरार हो गए।

घटना के बाद तीनों घायलों को विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading