23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

Jabalpur News – बीच सड़क पर युवक की चाकू से निर्मम हत्या, बदमाश फरार

घमापुर थाना क्षेत्र में युवक की निर्मम हत्या, बदमाशों के हौसले बुलंद

जबलपुर में बदमाशों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा। घमापुर थाना क्षेत्र में एक युवक की बीच सड़क पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, नवीन शर्मा नामक युवक देर रात बप्पा स्वीट्स के पास से गुजर रहा था। उसी समय वहां पास में कुछ बदमाश शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और बदमाशों ने नवीन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त दुर्गा प्रतिमा दर्शन के लिए लोग सड़कों पर घूम रहे थे, बावजूद इसके बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया, जिससे नागरिकों में डर और दहशत का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। परिजनों का कहना है कि नवीन की किसी से दुश्मनी नहीं थी, और उन्हें हत्या के कारणों की कोई जानकारी नहीं है।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading