26.3 C
Jabalpur
July 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: पनागर में तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम को रौंदी, माता-पिता गंभीर रूप से घायल

(Jabalpur Latest News)पनागर के बमनोदा बायपास पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार दंपत्ति और उनकी 9 साल की बच्ची हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, घंसौर निवासी राकेश पटेल अपनी पत्नी कविता और बच्ची के साथ बाइक पर ससुराल सीहोरा जा रहे थे। बमनोदा बायपास पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राकेश और कविता गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। ट्रक को जब्त कर लिया गया है, और आरोपी ट्रक चालक की तलाश जारी है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में देश में हो रहें सकारात्मक और सृजनात्मक कार्यों का किया उल्लेख

Newsdesk

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मध्य भारत एरिया मुख्यालय में हुआ सैन्य सम्मान समारोह

Newsdesk

आकाशीय बिजली का कहर: उरतान में एक साथ 10 से 12 मवेशियों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading