September 3, 2026
सी टाइम्स
खेल

कोविड-19 नियम के उल्लंघन को लेकर रोनाल्डो जांच के घेरे में

तुरिन, 29 जनवरी | जुवेंतस के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इन दिनों कोविड नियमों के उल्लंघन को लेकर जांच के घेरे में हैं। एक माउंटेन रिसोर्ट पर बर्थडे स्की ट्रिप पर जाने के बाद उनके खिलाफ जांच की आशंका है। गोल डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो की प्रेमिका जॉजीर्ना रोड्रिगेज ने इस सप्ताह के शुरू में इटली के एक माउंटेन रिसॉर्ट में स्नोमोबाइल पर सवारी करते सोशल मीडिया पर फुटेज पोस्ट किए थे। घटना के बाद, वेले डीओस्टा पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। फोटो में रोनाल्डो भी हैं।

वर्तमान इतालवी कानूनों के अनुसार, कोविड -ऑरेंज जोन- के में यात्रा करना तब तक मना है जब तक कि इसके लिए वैध निकासी प्राप्त न हो। हालांकि, इस जोड़ी पर रॉड्रिगेज के 27वें जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए उन प्रोटोकॉल को तोड़ने का आरोप लगाया गया है।

दोषी पाए जाने पर रोनाल्डो और उनकी प्रेमिका को भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।

अन्य ख़बरें

नितीश रेड्डी की गेंदबाजी क्षमता पर सवाल, सुंदर को समर्थन का फायदा उठाना चाहिए: एस. बद्रीनाथ

Newsdesk

एमएस धोनी का ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में खेलना ही आदर्श होगा: एस. बद्रीनाथ

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading