September 13, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

कंगना अगली फिल्म में निभाएंगी इंदिरा गांधी का किरदार

मुंबई, 29 जनवरी | राजनीतिक पृष्ठभूमि पर बनने वाली एक अगली फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। कंगना ने फिल्म के बायोपिक न होने की पुष्टि की है और यह भी बताया है कि कई नामी-गिरामी सितारे इस आगामी परियोजना का हिस्सा होंगे। अपने कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कंगना ने कहा है, “हां, हम इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और फिल्म की स्क्रिप्ट अपने अंतिम चरण में है। यह इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं है। यह ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक भव्य फिल्म है। इस पॉलिटिकल ड्रामा से मेरी पीढ़ी को वर्तमान भारत के सामाजिक-राजनीति परिदृश्य को समझने में मदद मिलेगी।”

उन्होंने आगे बताया, “कई नामी-गिरामी कलाकार इस फिल्म का हिस्सा होंगे और बेशक भारतीय राजनीति के इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित नेता के किरदार को निभाने का मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”

कंगना ने यह भी कहा कि फिल्म एक किताब पर आधारित है, हालांकि यह कौन सी किताब है इसका उन्होंने कोई जिक्र नहीं किया।

कंगना फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी और साईं कबीर इसके कहानीकार और पटकथा लेखक होंगे। वह इस फिल्म का निर्देशन भी करेंगे।

अन्य ख़बरें

हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख

Newsdesk

वन के बाद इन 5 फिल्मों में दिखेगा तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन, 30 से अधिक देशों की 120 फिल्मों का हुआ प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading