Jabalpur News :- मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग ने जबलपुर के विजय नगर स्थित शराब दुकान पर छापा मारा और हजारों रुपए की अवैध देशी और विदेशी शराब जब्त की। मां नर्मदा एसोसिएट ग्रुप की इस दुकान में बिना स्टॉक रजिस्टर में दर्ज किए अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। इस कार्रवाई में आबकारी विभाग ने 35 पेटी अवैध शराब जब्त की, जिसमें देशी और विदेशी शराब दोनों शामिल थीं।
लाइसेंस धारक को नोटिस देकर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो लाइसेंस निरस्त कर अवैध शराब बिक्री के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी। आबकारी विभाग की इस छापामार कार्रवाई के बाद शहर के शराब दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया है।
सहायक आबकारी आयुक्त रविंद्र मानिकपुरी को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि दुकान में अवैध रूप से दूसरे जिले से शराब लाकर बेची जा रही है। जांच में पाया गया कि इस अवैध स्टॉक के कारण सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।


