31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

दीपावली से पहले मिलने लगे निशुल्क एलपीजी सिलेंडर, 1.86 करोड़ परिवार को मिलेगा लाभ

लखनऊ, 18 अक्टूबर। योगी सरकार ने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी दीपावली पर निशुल्क एलपीजी सिलेंडर देने का शासनादेश जारी कर दिया है। योगी सरकार के इस कदम से प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सीधा लाभ होगा। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद दीपावली से पहले ही निशुल्क एलपीजी सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है। ‘प्रधानमंत्री उज्जवला योजना’ के तहत प्रदेश में साल में दो बार क्रमश: होली और दीपावली के अवसर पर निशुल्क एलपीजी सिलेंडर का वितरण किया जाता है। इसी के तहत दीपावली से पहले निशुल्क एलपीजी सिलेंडर वितरित करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। पिछले वर्ष जहां 1.85 करोड़ लाभार्थी परिवार और 85 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ दिया गया था। वहीं, इस वर्ष लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 1.86 करोड़ परिवार हो गई है। इसके लिए डबल इंजन की सरकार 1,890 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। बता दें कि उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार दे रही है। जबकि, शेष छूट राज्य सरकार द्वारा दी जाती है। योजना के तहत लाभार्थियों को 14.2 किग्रा. का सिलेंडर रिफिल दिया जाता है।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading