21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

अमिताभ बच्चन ने की थी भविष्यवाणी, विद्या बालन बनेंगी बड़ी कलाकार

Amitabh Bachchan recalls first time he saw Vidya Balan

मुंबई, 18 अक्टूबर। कार्तिक आर्यन अपनी बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार हैं। अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्म प्रमोशन में जुटे हुए हैं। अभिनेता लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में नजर आने वाले हैं, जहां उनके साथ विद्या बालन भी होंगी। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का अपकमिंग एपिसोड ट्विस्ट और टर्न से भरा रहने वाला है। स्पेशल एपिसोड ‘सवालों की भूल भुलैया’ एक रोमांचक सफर का वादा करता है, इसमें कॉमेडी और रहस्य के साथ ढेर सारे आश्चर्य देखने को मिलेंगे। निर्माताओं ने एपिसोड से कई रोमांचक प्रोमो जारी किए हैं। जारी प्रोमो में से एक में अमिताभ बच्चन 2005 की फिल्म ‘परिणीता’ में विद्या की शुरुआत को लेकर भी बात करते नजर आएंगे। इस दौरान एक निजी याद साझा करते हुए बिग बी ने कहा ‘मैंने आपको पहली बार ‘परिणीता’ की स्क्रीनिंग के दौरान देखा था और मैं कुछ बड़े लोगों के साथ बैठा था।’ ‘मैंने उनसे कहा था ‘इस लड़की को जल्दी से साइन करो, यह बहुत बड़ी कलाकार बनने वाली है।’ दिग्गज अभिनेता ने यह भी याद किया कि विद्या के फिल्म में प्रदर्शन से वह कितनी गहराई से प्रभावित हुए थे।’ ‘यहां तक कि उन्होंने निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा से पूछा था कि ‘कैसे ढूंढा इनको?’ बिग बी को धन्यवाद देते हुए ‘डर्टी पिक्चर’ अभिनेत्री ने कहा कि वह 2007 की फिल्म ‘एकलव्य’ में पहली बार उनके साथ काम करने का अवसर पाकर उनकी कितनी आभारी हैं।’ स्पेशल एपिसोड ‘सवालों की भूल भुलैया’ 18 अक्टूबर को प्रसारित होने वाला है। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित ‘भूल भुलैया 3’ में संजय मिश्रा, तृप्ति डिमरी और राजपाल यादव भी शामिल हैं। विद्या बालन भूतिया नर्तकी ‘मंजुलिका’ की भूमिका को फिर से निभाती नजर आएंगी। अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी मलयालम फिल्म ‘मणिचित्राथझु’ की हिंदी रीमेक है, जो 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन ने ‘रूह बाबा’ की भूमिका को निभाया था।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading