23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

‘विधायकों की जेब भरना चाहते हैं ये’, विधायक फंड बढ़ाए जाने पर बांसुरी स्वराज का ‘आप’ सरकार पर हमला

Bansuri Swaraj

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता व सांसद बांसुरी स्वराज ने विधायक फंड बढ़ाए जाने को लेकर दिल्ली सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने विधायक फंड को बढ़ाए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, “दिल्ली में विधानसभा चुनाव के केवल चार महीने के बाद मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक नया तरीका ढूंढ लिया है कि कैसे दिल्ली की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ी जाए। उन्होंने एक बहुत ही क्षति देने वाला निर्णय लिया है कि जहां पर विधायक निधि को 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ कर दिया है। इससे 350 करोड़ का अतिरिक्त आर्थिक बोझ दिल्ली सरकार पर बढ़ गया है।” उन्होंने आगे कहा, “इसी को लेकर मैं दिल्ली सरकार से कुछ सवाल पूछना चाहती हूं। क्या आपने 350 करोड़ का प्रावधान दिल्ली के बजट में किया है। दिल्ली का बजट पहले से ही 31 साल में पहली बार 7 हजार करोड़ के घाटे में है और यह सब कुछ आम आदमी पार्टी के सरकार के कारण हुआ है।” उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री आतिशी आप जरा बताइए कि आखिर 350 करोड़ रुपये कहां से आएंगे? क्या आपने इसकी कोई व्यवस्था की है? मैं यह भी पूछना चाहती हूं कि वित्त विभाग ने इस फैसले का विरोध किया है, तो ऐसे में ऐसी कौन सी स्थिति पैदा हो गई कि आप लोगों को यह कदम उठाना पड़ गया?” उन्होंने कहा, “मैं यह भी पूछना चाहती हूं कि जब वित्त विभाग की रिपोर्ट यह दिखाती है कि आपके विधायक ने पिछले साल 10 करोड़ रुपये में से केवल 2 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, तो आप जरा ये बताइए कि आखिर इस फंड को बढ़ाने की आवश्यकता क्यों थी? क्या आम आदमी पार्टी सरकार ने भ्रष्टाचार का नया रास्ता ढूंढ लिया है। दिल्ली के पास सड़क, बिजली, अस्पताल का मरम्मत करने का पैसा नहीं बचा है, क्योंकि सारा का सारा पैसा आम आदमी पार्टी ने अपने प्रचार प्रसार में खर्च कर दिया। सवाल यह है कि आखिर आपने चार महीने पहले यह निर्णय क्यों लिया, क्या आप अपने विधायकों की जेब भरना चाहते हैं?

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading