26.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: फरार आरोपियों ने पिस्टल लेकर झंडा चौक में फैलाई दहशत, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Jabalpur News : जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र के झंडा चौक में 14 अक्टूबर की रात पुरानी रंजिश के चलते गंगू यादव पर गोली चलाकर उसे घायल करने वाले फरार आरोपी अजय प्रजापति और मधु ठाकुर ने एक बार फिर दहशत फैलाई। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे दोनों आरोपी गंगू यादव के घर के बाहर पिस्टल लेकर पहुंचे और डराने की कोशिश की।

यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित के परिवार ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी अब भी फरार हैं। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment