21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइमराष्ट्रीय

जापान की सत्तारूढ़ पार्टी के हेटक्वार्टर पर फेंका बम फिर की पीएम ऑफिस में घुसने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

टोक्यो, 19 अक्टूबर। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) मुख्यालय पर शनिवार तड़के एक शख्स ने मोलोटोव कॉकटेल या फायर बम फेंका। इसके बाद उसने पास ही में स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय के परिसर में घुसने की कोशिश की। बता दें जापान में 27 अक्टूबर को आम चुनाव होने जा रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके के हवाले से बताया कि ये शख्स सुबह करीब 5:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) टोक्यो के चियोदा वार्ड में एलडीपी मुख्यालय के सामने वैन लेकर आया और इसने मोलोटोव कॉकटेल जैसी पांच या छह चीजें फेंकी। रिपोर्ट में कहा गया कि इसके बाद संदिग्ध व्यक्ति लगभग 500 मीटर दूर प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचा, जहां उसने परिसर में गाड़ी घुसाने का प्रयास किया, लेकिन एक बाड़ के कारण उसका रास्ता ब्लॉक हो गया। बैरियर से टकराने के बाद यह शख्स वैन से बाहर निकला और पुलिस अधिकारियों पर ‘स्मोक फ्लेयर’ फेंका, हालांकि उसे काबू कर लिया गया। संदिग्ध शख्स को सार्वजनिक कर्तव्यों में बाधा डालने के आरोप में मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। टोक्यो मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध की पहचान राजधानी के पास सैतामा प्रान्त के कावागुची निवासी अत्सुनोबू उसुता (49) के रूप में हुई। पुलिस ने कहा कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन एक बम दंगा पुलिस के वाहन पर लगा, जिससे उसका पैनल जल गया। पुलिस ने कहा कि हमले का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया क्योंकि संदिग्ध व्यक्ति पूछताछ के दौरान चुप रहा। एलडीपी महासचिव हिरोशी मोरियामा ने कहा, ‘हम चुनाव के बीच में हैं, मैं इस कृत्य से बहुत नाराज हूं।’ उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान गतिविधियां जारी रहेंगी, पार्टी ‘हिंसा के आगे न झुकने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading