31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मुडा मामले में शामिल सभी लोगों के पासपोर्ट जब्त किए जाएं: कर्नाटक भाजपा

बेंगलुरु, 19 अक्टूबर। कर्नाटक भाजपा ने शनिवार को मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) मामले में शामिल सभी लोगों के पासपोर्ट जब्त करने की मांग की है। विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) आर अशोक ने कहा, “प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच कर रहा है। ईडी के अधिकारियों ने मैसूर में मुडा कार्यालय और तालुक कार्यालय पर छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच की और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की है।” उन्होंने कहा, “ईडी की जांच तेज होने के साथ ही मामला एक और महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गया है। सत्ता के सर्वोच्च पदों पर बैठे लोग, उनके परिवार के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी इसमें शामिल हैं, इसलिए यह मामला गंभीर और संवेदनशील दोनों है।” भाजपा नेता ने मांग की, “निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए, मैं ईडी के निदेशक और कर्नाटक के डीजीपी से अपील करता हूं कि वे मामले में शामिल सभी अधिकारियों, आरोपियों और संभावित गवाहों के पासपोर्ट तुरंत जब्त करें।” कर्नाटक लोकायुक्त और ईडी इस घोटाले की जांच कर रही है। याचिकाकर्ता स्नेहमयी कृष्णा पहले ही सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं। याचिकाकर्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लोकायुक्त अधिकारी नियुक्त किए हैं और वे मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे। ईडी अधिकारियों ने शुक्रवार को रात 11 बजे तक मुडा कार्यालय में तलाशी और जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने आयुक्त रघुनंदन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भूमि स्वामित्व और मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की पत्नी पार्वती को आवंटन से संबंधित मूल दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading