November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

पंचकूला में खाई में गिरी बच्चों से भरी बस, कई छात्र घायल

पंचकूला, 19 अक्टूबर। हरियाणा के पंचकूला में शनिवार को बच्चों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हादसे में कई बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा पंचकूला में मोरनी हिल्स के नजदीक टिक्कर ताल के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार, ड्राइवर बस तेज गति से चला रहा था, जिस वजह से बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस, स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया है। घायल बच्चों को बस से तुरंत बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सेक्टर-6 अस्पताल भेजा गया। सीएमओ खुद मौके पर मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के मलेरकोटला के ननकाना साहिब स्कूल के बच्चे और स्टाफ घूमने के लिए पंचकूला मोरनी हिल्स जा रहे थे। मोरनी हिल्स के नजदीक टिक्कर ताल के पास ड्राइवर ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में 45 बच्चे और तीन अन्य लोग सवार थे। हादसे में घायल हुए बस ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। ड्राइवर को सेक्टर-6 अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बच्चों के अभिभावकों को हादसे की जानकारी दे दी है। हालांकि, अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है कि कितने बच्चे घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि 12 से ज्यादा बच्चे घायल हुए हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

न्याय का मतलब सिर्फ अदालत पहुंचना नहीं, आम आदमी को उसके अधिकारों का लाभ दिलाना भी है : सीजेआई

Newsdesk

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

Leave a Comment