34.4 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘बच्चन पांडे’ में अक्षय कुमार नायक तो अभिमन्यु सिंह खलनायक

मुंबई, 30 जनवरी | साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की शूटिंग जैसलमेर में शुरू हो चुकी है और इसे मार्च तक जारी रखा जाएगा। फिल्म में अक्षय कुमार का लुक जारी किए जाने के बाद अब कहानी में विलेन के लुक को भी रिलीज कर दिया गया है। निमार्ताओं ने साझा किया कि प्रतिभाशाली अभिनेता अभिमन्यु सिंह फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाएंगे। निर्माता साजिद नाडियाडवाला की आगामी एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को और अधिक रोमांचक बनाने का काम इसके शीर्षक ने किया है।

फिल्म में अक्षय कुमार और कृति सैनन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसे लेकर दर्शकों में बेहद संभावनाएं हैं।

‘बच्चन पांडे’ का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है और यह साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है।

अन्य ख़बरें

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- ‘वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने

Newsdesk

तमाशा’ को लेकर इम्तियाज अली ने कहा- ‘कभी-कभी खुद की फिल्म भी अजीब लगती

Newsdesk

मैं अपने किरदार में नकारात्मकता नहीं लाना चाहता : जमील खान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading