40 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

दक्षिण कोरिया में अगस्त में दूसरी सबसे अधिक प्रसव दर दर्ज की गई

सियोल, 23 ​​अक्टूबर। बुधवार को जारी आंकड़ों से पता चला है कि दक्षिण कोरिया में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या में अगस्त में लगातार दूसरे महीने वृद्धि हुई है। यह वृद्धि अत्यंत कम जन्म दर और तेजी से बढ़ती उम्र के कारण डेमोग्राफी चुनौतियों के बीच हुई है। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सांख्यिकी कोरिया द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में कुल 20,098 बच्चे पैदा हुए, जो एक साल पूर्व की तुलना में 5.9 प्रतिशत अधिक है। यह बढ़ोतरी जुलाई में दर्ज 20,601 जन्मों के बाद हुई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.9 प्रतिशत अधिक है। यह वृद्धि स्पष्ट रूप से 2022 की दूसरी छमाही से 2023 की पहली छमाही तक अधिक जोड़ों द्वारा शादी करने के बाद हुई है, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के शुरुआती चरणों के दौरान अपने विवाह में देरी की थी। हालांकि प्रति महिला औसत रूप से जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या रिकॉर्ड निचले स्तर 0.71 हो गई है।

यह डाटा, बिना प्रवास के स्थिर जनसंख्या बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रति महिला 2.1 जन्म दर से काफी कम है। जनवरी-अगस्त की अवधि में जन्मों की कुल संख्या 1,58,000 थी, जो एक वर्ष पहले की तुलना में 0.4 प्रतिशत कम थी। इस बीच, अगस्त में मौतों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 32,244 पर पहुंच गई। 2019 की चौथी तिमाही से मौतों की संख्या नवजात शिशुओं की संख्या से अधिक हो गई है। रिपोर्ट में यह भी दिखाया गया है कि अगस्त में शादी करने वाले जोड़ों की संख्या पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़कर 17,527 हो गई। डाटा में यह भी कहा गया है कि तलाक लेने वाले जोड़ों की संख्या पिछले साल की तुलना में 5.5 प्रतिशत बढ़कर 7,616 हो गई। दक्षिण कोरिया में गंभीर डेमोग्राफिक चेंज हो रहे हैं, क्योंकि कई युवा लोग बदलते सामाजिक मानदंडों और जीवन शैली के अनुरूप शादी और बच्चे पैदा करने को टालना या छोड़ना पसंद करते हैं

अन्य ख़बरें

ई20 ईंधन के इस्तेमाल से गाड़ियों के इंश्योरेंस क्लेम खारिज होने का दावा फर्जी :केंद्र

Newsdesk

वोटर कार्ड और अन्य दस्तावेजों में आधार के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, केंद्र और राज्यों को नोटिस

Newsdesk

भारत-खाड़ी देशों के बीच गहरे पानी में एनर्जी पाइपलाइन बनाने की रिपोर्ट्स को केंद्र ने किया खारिज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading