30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

महाकुंभ 2025 : स्पीड बोट और मिनी क्रूज से मिनटों में संगम पहुंच सकेंगे श्रद्धालु

प्रयागराज, 24 अक्टूबर। प्रयागराज में ‘महाकुंभ-2025’ को श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सरल बनाने की तैयारियां पूरे जोर पर हैं। मेला प्राधिकरण, जिला प्रशासन और नगरीय निकाय के सभी विभाग योगी सरकार के निर्देशों के मुताबिक दिव्य, भव्य, नव्य महाकुंभ को साकार करने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में यूपी टूरिज्म श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों को विशेष सुविधा देने जा रहा है। इस महाकुंभ में पहली बार यूपी टूरिज्म की ओर से मिनी क्रूज और स्पीड बोट की सुविधा भी उपल्ब्ध कराई जाएगी। श्रद्धालु त्रिवेणी बोट क्लब से संगम स्नान के लिए मिनी क्रूज या स्पीड बोट की सुविधा ले सकेंगे। पर्यटन विभाग की इस सेवा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुगम तरीके से संगम स्नान करवाना है। सीएम योगी के निर्देशों के मुताबिक महाकुंभ में संगम स्नान को अधिक से अधिक सुविधाजनक और सुगम बनाने की दिशा में पर्यटन विभाग महत्वपूर्ण प्रयास कर रहा है।

पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग ‘महाकुंभ-2025’ में पहली बार संगम स्नान के लिए मिनी क्रूज और स्पीड बोट की सुविधा उपल्ब्ध करवा रहा है। ये सुविधा दिसंबर 2023 से चल रही है, लेकिन महाकुंभ में पर्यटन विभाग पहली बार ये सेवा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि यूपीएसटीडीसी की वाटर स्पोर्ट्स की सुविधा का उद्घाटन सीएम योगी ने ही किया था। इसके माध्यम से प्रयागराज के त्रिवेणी बोट क्लब से संगम तक की यात्रा कुछ मिनटों में ही पूरी की जा सकेगी। प्रयागराज के यमुना बैंक रोड स्थित त्रिवेणी बोट क्लब से ये सुविधा सामान्य दिनों में भी दी जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य बोट क्लब के पास बने हेलीपैड से आने वाले विदेशी व विशिष्ट श्रद्धालुओं को आसानी से संगम तक पहुंचाना है। त्रिवेणी बोट क्लब, हेलीपैड से वॉकिंग डिस्टेंस पर स्थित है। त्रिवेणी बोट क्लब के संचालक दीपक टंडन ने बताया कि अभी बोट क्लब में 6 सिक्स सीटर स्पीड बोट, 2 थर्टी फाइव सीटर मिनी क्रूज और 2 रेस्क्यू बोट हैं। स्पीड बोट का किराया 200 रुपए प्रति व्यक्ति या 2,000 रुपए प्रति घंटा है, जबकि मिनी क्रूज 150 रुपए प्रति व्यक्ति या 5,000 रुपए प्रति घंटे के किराया पर लिया जा सकता है। दोनों ही बोट को पूरी तरह से परिवार के लिए बुक भी करवाया जा सकता है। मिनी क्रूज में महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए केबिन भी बना है। संगम स्नान के अलावा बोट क्लब पर्यटकों को यमुना की सैर और सुजावन देव मंदिर की यात्रा भी करवाता है। महाकुंभ के दौरान स्पीड बोट की संख्या बढ़ाने का भी प्रयास हो रहा है। इस प्रकार की सुविधा पहले यमुना बोट क्लब, पीडीए भी उपल्ब्ध करवाता रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से महाकुंभ में पहली बार स्पीड बोट और मिनी क्रूज से संगम स्नान का लाभ श्रद्धालु ले सकेंगे।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading