June 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

देवेन्द्र फडणवीस ने नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से दाखिल किया नामांकन

नागपुर, 25 अक्टूबर। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने रोड शो करते हुए शक्ति प्रदर्शन भी किया। नामांकन के दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले सहित नागपुर पूर्व और नागपुर दक्षिण सीट के उम्मीदवार मौजूद रहे। देवेन्द्र फडणवीस की पत्नी और बेटी भी इस मौके पर मौजूद रहीं। नामांकन दाखिल करने से पहले फडणवीस की बेटी ने उनकी आरती उतारी।

उपमुख्यमंत्री ने नामांकन दाखिल करने से पहले अपनी मां और उसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। नामांकन दाखिल करने के बाद देवेन्द्र फडणवीस ने छठी बार टिकट देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि जनता ने मुझे पांच बार आशीर्वाद दिया है और छठी बार भी जिताने का काम करेगी। मुझे भरोसा है कि एक बार फिर महाराष्ट्र में महायुति सरकार आएगी। हमने महाराष्ट्र में विकास के कामों को आगे बढ़ाया है। ऐसे में जनता महायुति सरकार को फिर से चुनेगी, ऐसा मुझे विश्वास है।” महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होने हैं। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

अन्य ख़बरें

नौसेना और तटरक्षक बल के 3000 से ज्यादा प्रशिक्षुओं ने सफलतापूर्वक पूरा किया प्रशिक्षण,ड्रोन के जरिए दूरस्थ गांव पहुंचेगी डाक : सिंधिया

Newsdesk

रामगढ़ में एक कोयला खदान में जहरीली गैस सूंघने से चार लोगों की मौत

Newsdesk

राजनगर-बिजुरी मार्ग का मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया भूमि पूजन, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading