23.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

रूस में कोरोना के 18,359 नए मामलों की पहचान

मॉस्को, 1 फरवरी | रूस में बीते 24 घंटे में कोरोना के 18,359 नए मामले दर्ज हुए हैं, जो इससे एक दिन पहले दर्ज मामलों 19,032 के मुकाबले कुछ कम है। यहां के कोविड-19 रिस्पॉन्स सेंटर ने इसकी जानकारी दी है। शनिवार को सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,850,439 हो गई है। अब तक 73,182 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जबकि 3,300,004 मरीज इससे पूरी तरह से उबर चुके हैं। यहां मॉस्को कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां 2,284 नए मामले दर्ज हुए हैं, जो एक दिन पहले सामने आए 2,430 मामलों की तुलना में कम है। मॉस्को में संक्रमितों की कुल संख्या 930,072 है।

देश भर में 10.2 करोड़ से अधिक टेस्क कराए जा चुके हैं।

अन्य ख़बरें

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2030 तक 5 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य: विदेश सचिव

Newsdesk

नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आया डब्ल्यूएचओ, जारी किए 1.5 लाख डॉलर

Newsdesk

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading