23.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कॉम्बिंग गश्त में 99 गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार, 223 वारंट तामील

जबलपुर। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने शनिवार रात से रविवार तड़के तक विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस की अलग-अलग टीमों ने एक साथ दबिश देकर वारंटियों, फरार आरोपियों, अवैध शराब कारोबारियों और हथियार लेकर घूम रहे संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार अभियान 29 अगस्त की रात 9 बजे से 30 अगस्त की रात 2 बजे तक चला। इस दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें सक्रिय रहीं और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने लंबित वारंटों की तामीली को प्राथमिकता देते हुए कुल 223 वारंट तामील किए। इनमें 99 गैर-जमानती वारंट, 69 गिरफ्तारी वारंट और 55 जमानती वारंट शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में कई ऐसे हैं, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने उनकी तलाश कर गिरफ्तार किया और सभी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अभियान के दौरान अवैध शराब के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 16 लीटर कच्ची शराब तथा 416 पाव देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लेकर घूम रहे पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच चाकू जब्त किए गए। पुलिस ने सक्रिय गुंडे-बदमाशों की चेकिंग के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मुसाफिरखाना में भी संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की।

अन्य ख़बरें

एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Newsdesk

मेडिकल कैश घोटाला: तीन तत्कालीन वित्तीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर गहरा संशय

Newsdesk

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर, परिजन गए थे रिश्तेदारी में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading