24 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिगरेट के पैसे मांगना पड़ा भारी, किराना व्यापारी के पेट में घोंपा चाकू



तीन आरोपियों पर केस दर्ज
जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के गांधी चौक में सिगरेट के पैसे मांगने को लेकर हुआ विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब आरोप है कि पैसे देने में आनाकानी कर रहे युवकों ने किराना व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में व्यापारी के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। घायल व्यापारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय अभिषेक श्रीपाल गांधी चौक क्षेत्र में किराना दुकान चलाते हैं। दुकान पर कुछ युवक सिगरेट खरीदने पहुंचे थे। सिगरेट के पैसे मांगने को लेकर अभिषेक और युवकों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नितिन साहू ने अपने साथी राज चौधरी और सेवा समुद्री के साथ मिलकर अभिषेक से मारपीट शुरू कर दी।
इसी दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू अभिषेक के पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने नितिन साहू, राज चौधरी और सेवा समुद्री के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी नितिन साहू के खिलाफ पहले से मारपीट और चाकूबाजी के करीब पांच अपराध दर्ज बताए गए हैं। घटना में नितिन साहू को भी चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल घायल व्यापारी और आरोपी दोनों का उपचार जारी है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

भेड़ाघाट में हैलीपैड के लिए प्रस्तावित भूमि से अवैध कब्जा हटाया

Newsdesk

घमापुर-आंबेडकर चौक फ्लाईओवर की उम्मीद जगी, हाईकोर्ट की निगरानी में तेज हुई प्रक्रिया

Newsdesk

गेट बंद होने के बाद घटा नर्मदा का जलस्तर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading