23.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर के सभी अस्पतालों को रोजाना बेड और वेंटिलेटर की उपलब्धता बताने के निर्देश



जबलपुर। बारिश के मौसम में बढ़ती मौसमी बीमारियों, मच्छरजनित संक्रमण और दुर्घटनाओं के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. नवीन कोठारी ने जिले के सभी शासकीय एवं निजी अस्पतालों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। अस्पतालों को प्रतिदिन अपने यहां उपलब्ध सामान्य बेड, आईसीयू, आईसीसीयू और वेंटिलेटर बेड की जानकारी सीएमएचओ कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी।
सीएमएचओ ने कहा कि बारिश के दौरान वायरल फीवर, मच्छरजनित बीमारियों और अन्य संक्रमण के साथ दुर्घटनाओं में भी वृद्धि होती है। ऐसे समय में मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव बढ़ जाता है। कई बार मरीजों के परिजनों को अस्पतालों में उपलब्ध बेड की सही जानकारी नहीं मिल पाती, जिसके कारण उन्हें एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकना पड़ता है। गंभीर मरीजों के मामले में इससे स्थिति और चिंताजनक हो सकती है।
नई व्यवस्था के तहत अस्पतालों को प्रतिदिन उपलब्ध बेड की जानकारी नियमित रूप से सीएमएचओ कार्यालय की ई-मेल आईडी पर भेजनी होगी। जानकारी प्राप्त होने के बाद इसे प्रेस मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए आईईसी ब्यूरो सीएमएचओ जबलपुर तथा विक्टोरिया अस्पताल के फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम आईडी का उपयोग किया जाएगा। इससे जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को यह जानकारी मिल सकेगी कि किस अस्पताल में सामान्य, आईसीयू, आईसीसीयू या वेंटिलेटर बेड उपलब्ध हैं।
इसके अलावा आयुष्मान कार्ड, बिल भुगतान और इलाज से संबंधित शिकायतें भी सीएमएचओ कार्यालय में की जा सकेंगी। शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Newsdesk

मेडिकल कैश घोटाला: तीन तत्कालीन वित्तीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर गहरा संशय

Newsdesk

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर, परिजन गए थे रिश्तेदारी में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading