30.5 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी और अमित शाह समेत 40 नेताओं के नाम

 मुंबई, 26 अक्टूबर। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को ‘स्टार प्रचारकों’ की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 40 नेताओं को जगह दी गई है। जानकारी के मुताबिक, इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पीएम मोदी का है, जो 7 से 14 नवंबर के बीच 10 रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा स्टार प्रचारकों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी है। लिस्ट में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का नाम शामिल हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुरलीधर मोहोल और भाजपा के संयुक्त सचिव शिव प्रकाश को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह दी गई है। महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं को भी ‘स्टार प्रचारकों’ की सूची में शामिल किया गया है। इनमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद नारायण राणे, अशोक चव्हाण, पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे, उदयनराजे भोसले, विनोद तावड़े, आशीष शेलार, पंकजा मुंडे, चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, राधाकृष्ण विखे-पाटिल, गिरीश महाजन और रवींद्र चव्हाण का नाम शामिल हैं। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। इसके अलावा प्रवीण दारेककर और संजय कुटे, अमर साबले, अशोक नेटे और नवनीत राणा भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

राहुल गांधी के बयान पर अमित शाह का तंज, बंगाल राजनीति में ‘देर से एहसास’

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार का प्रतिदिन 52 लाख किलोग्राम दूध खरीद का लक्ष्य : मुख्यमंत्री यादव

Newsdesk

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में शांतिपूर्ण रहा मतदान, एक भी बूथ पर पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading