September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

MP News – चोरी के संदेह में नाबालिग को बेरहमी से पीटा ,वीडियो वायरल होने पर हुई कार्यवाही

छिंदवाड़ा – पांढुर्णा के मोहगांव इलाके से शर्मनाक घटना सामने आई जिसमे एक वायरल वीडियो में 14 साल के नाबालिग को पीटता हुआ दिखाया है | घटना 1 नवम्बर की है जिसमे चोरी के शक में दो युवको ने बच्चे को रस्सी से बांधकर उल्टा लटका दिया | वह छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाता रहा लेकिन आरोपियों ने उसकी एक भी नहीं सुनी मिर्च के धुंआ की सजा दी और डंडे से भी पीटा | जब वीडियो सामने आया तो बच्चे के पिता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई | पुलिस के द्वारा तीनो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है |

पीड़ित ने बताया कि 1 नवंबर की दोपहर में उसे दूकान पर बुलाया था। वहां पहुंचने पर उसे निखिल कलंबे और सुरेंद्र बावनकर मिले | पीड़ित और उसका दोस्त जब पहुंचे तो घडी चोरी का आरोप लगाया मना करने पर उसे रस्सी से पैर बांध कर लटका दिया | गाली-गलौज करते हुए डंडे भी मारे | पीड़ित ने बताया की वहाँ सब लोग आसपास खड़े होकर वीडियो बना रहे थे किसी ने भी रोका नहीं |

एसपी ने कहा – एसपी सुंदर सिंह कनेश ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है | आरोपी के खिलाफ अपहरण और गली गलोच का आरोप दर्ज किया गया और जाँच जारी है

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading