21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

तलाक की अफवाहों के बीच ‘गुरु’ अभिषेक ने ‘कॉमन सेंस’ को बताया ‘मूर्खता’ का सबसे करारा जवाब

मुंबई, 4 नवंबर। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से तलाक की अफवाहों के बीच बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि ‘मूर्खता’ का सबसे सटीक जवाब क्या हो सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर एक पोस्ट शेयर कर ‘गुरु’ स्टार अभिषेक बच्चन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कॉमन सेंस पर बात की। पोस्ट पर अभिषेक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल पर अपनी राय रखते हुए बताया कि यह कभी भी मूर्खता की बराबरी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मूर्खता से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार कॉमन सेंस है। उन्होंने वीडियो में कहा, “एआई ट्रेंड में है, याद रखें कि कॉमन सेंस हमेशा से ही मूर्खता का सबसे अच्छा जवाब रहा है और रहेगा!” अभिषेक ने आगे कहा “कॉमन सेंस डिओडोरेंट की तरह है, जिन लोगों को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है, वे इसका कभी इस्तेमाल नहीं करते।” यह वीडियो उनकी आने वाली फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ के प्रमोशन का हिस्सा है, जिसका निर्देशन जाने-माने निर्देशक शूजित सरकार ने किया है। यह अभिषेक की शूजित सरकार के साथ पहली फिल्म है। अभिषेक के पिता और “सदी के महानायक” अमिताभ बच्चन ने उनके साथ ‘पीकू’, ‘गुलाबो सिताबो’ और ‘शू बाइट’ में काम किया है। इस बीच अभिषेक की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो ऐश्वर्या के साथ तलाक की खबरों को लेकर काफी उथल-पुथल मची हुई है। सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोरों पर है। खबर यह भी है कि अभिषेक का ‘दसवीं’ अभिनेत्री निमरत कौर के साथ अफेयर चल रहा है। अभिषेक और ऐश्वर्या ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। इन फिल्मों में मुजफ्फर अली की ‘उमराव जान’ और ‘धूम 2’ भी शामिल है। जोड़े ने 2007 में शादी की थी। उनके एक बेटी है, जिसका नाम उन्होंने आराध्या रखा है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading