25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

जीत के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप – यह जीत अमेरिका के लिए स्वर्ण युग

वाशिंगटन, 06 नवंबर। डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में अपनी जीत का ऐलान किया है। उन्होंने जीत को अमेरिका का ‘स्वर्ण युग’ बताया। रिपब्लिकन उम्मीदवार ने कहा, “यह अमेरिकी लोगों के लिए एक शानदार जीत है, जो हमें अमेरिका को फिर से महान बनाने का अवसर देगी।” ट्रंप ने यह भाषण चुनाव नतीजों के आधिकारिक ऐलान से पहले दिया।

खबर लिखे जाने तक एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक ट्रंप (भारतीय समयानुसार दोपहर 1.32 पर) बहुमत के आंकड़े ‘270 से’ तीन इलेक्टोरल वोट दूर थे। चुनाव के तमाम सर्वेक्षणों में हैरिस और ट्रंप के बीच कांटे की मुकाबले की भविष्यवाणी की गई थी लेकिन मतगणना शुरू होने के बाद ट्रंप को शायद ही कोई परेशानी का समाना करना पड़ा। उन्होंने शुरुआत से ही हैरिस पर बढ़त बना ली, जो लगातार कायम रही। ट्रंप ने अपने संबोधन में पत्नी मेलानिया को धन्यवाद देते हुए उन्हें फर्स्ट लेडी कहकर पुकारा। उन्होंने कहा, “मेलानिया ने बहुत अच्छा काम किय। वह लोगों की मदद करने के लिए बहुत मेहनत करती हैं।” उन्होंने अपने ‘अद्भुत बच्चों’ को भी धन्यवाद दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क को रिपब्लिकन पार्टी का “नया सितारा” बताया। बता दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक मस्क ने इस चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति का खुलकर समर्थन किया था। ट्रंप ने उन्हें एक “अद्भुत” व्यक्ति बताया।

अन्य ख़बरें

आई-पैक छापेमारी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी के खिलाफ सीबीआई जांच की ईडी की मांग पर सुरक्षित रखा फैसला

Newsdesk

आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, ईडी को नोटिस

Newsdesk

सनातन धर्म भारत की आत्मा, कोई भी वेद जातिभेद नहीं सिखाता : बाबा रामदेव

Newsdesk

Leave a Comment