31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 849 अंक गिरा

मुंबई, 7 नवंबर। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में पीएसयू बैंक को छोड़कर सभी सेक्टर में भारी बिकवाली रही। भारतीय बेंचमार्क सूचकांक 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट में बंद हुए हैं। सेंसेक्स कारोबार के अंत में 836 अंक या 1.04 प्रतिशत गिरकर 79,541.79 पर आ गया। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 284.70 अंक या 1.16 प्रतिशत की गिरावट के बाद 24,199.35 पर आ गया। निफ्टी बैंक 400.90 अंक या 0.77 प्रतिशत गिरने के बाद 51,916.50 पर आ गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स कारोबार के अंत में 246.65 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरने के बाद 57,916.50 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 142.25 अंक या 0.75 प्रतिशत गिरने के बाद 18,763.85 पर बंद हुआ। निफ्टी के मेटल सेक्टर में भारी बिकवाली रही। इसके अलावा, ऑटो, फार्मा, रियल्टी, एनर्जी और इंफ्रा सेक्टर में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हुई।

आईटी, फाइनेंशियल सर्विस, एफएमसीजी, मीडिया, प्राइवेट बैंक, कमोडिटीज, पीएसई और हेल्थकेयर सेक्टर भी लाल निशान पर कारोबार करते हुए बंद हुए। सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, टाइटन, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और पावर ग्रिड टॉप लूजर्स रहे। एसबीआई टॉप गेनर्स की लिस्ट में रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,825 शेयर हरे, 2,129 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, 99 शेयर में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं रहा। बाजार के जानकारों के अनुसार, रुपया 0.04 की गिरावट के साथ 84.36 पर कमजोर होकर कारोबार कर रहा था।

डॉलर इंडेक्स 104.50 के आसपास स्थिर रहा, जिससे निवेशकों में मजबूती बनी रही क्योंकि फेडरल रिजर्व की अहम बैठक से पहले निवेशकों ने खुद को तैयार कर लिया। जानकारों ने आगे कहा, “ट्रंप ट्रेड पर बुधवार की बढ़त को खत्म करते हुए घरेलू बाजार में भारी गिरावट आई। निराशाजनक दूसरी तिमाही और एफआईआई की लगातार बिकवाली से बाजार की धारणा कमजोर हो रही है

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading