31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

सीमित दायरे में खुला शेयर बाजार, ऑटो और पीएसयू बैंक सेक्टर में हो रही बिकवाली

मुंबई, 8 नवंबर। भारतीय शेयर बाजार इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सीमित दायरे में खुला है। शुरुआती कारोबार में ऑटो, पीएसयू बैंक, मीडिया, ऑयल एंड गैस और पीएसई सेक्टर में बिकवाली देखी जा रही है। बीएसई का सेंसेक्स 19.40 अंक या 0.02 प्रतिशत फिसलने के बाद 79,522.39 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का निफ्टी 19.50 अंक या 0.08 प्रतिशत फिसलने के बाद 24,179.85 पर कारोबार कर रहा है। बाजार का रुझान नकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 746 शेयर हरे, जबकि 1463 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी बैंक 19.45 अंक या 0.04 प्रतिशत फिसलने के बाद के 51,897.05 पर है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 7.35 अंक या 0.01 प्रतिशत चढ़ने के बाद 57,116.50 स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 14.10 अंक या 0.08 प्रतिशत फिसलने के बाद 18,749.75 पर है। सेंसेक्स पैक में टाटा मोटर्स, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, मारुति और एनटीपीसी टॉप लूजर्स थे। वहीं, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप गेनर्स थे। बाजार के जानकारों के अनुसार, “कल, भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव भरा सत्र देखने को मिला, जिसमें बिकवाली के दबाव के कारण निफ्टी सूचकांक 24,200 अंक से नीचे चला गया। सूचकांकों ने पिछले सत्र की बढ़त को खो दिया और 24,200 के करीब बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मिश्रित भावना देखी गई, जिसमें फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की घोषणा के बाद कुछ बाजारों में तेजी देखी गई। हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा लगातार बिकवाली से बाजारों पर दबाव बना हुआ है।” एशियाई बाजारों की बात करें तो शंघाई और हांगकांग को छोड़कर जकार्ता, टोक्यो, सोल और बैंकॉक के बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुए थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 7 नवंबर को 4,888 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 1,786 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading