31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ का फर्स्ट लुक जारी, गाती नजर आईं ‘सिंगर’ जया बच्चन

मुंबई, 15 नवंबर। फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन फैमिली-ड्रामा फिल्म ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक आ चुका है, जिसमें अभिनेत्री गीत गाती नजर आ रही हैं। फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहला लुक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह माइक पकड़कर हंसते हुए गा रही हैं। फिल्म की शूटिंग गोवा में शुरू हो चुकी है। पोस्ट में लिखा है, “प्यार और हंसी को अनलॉक करते हुए, ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ 2025 में स्क्रीन पर आ रही है!” विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जया बच्चन के साथ मुख्य भूमिका में सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी और स्वानंद किरकिरे भी हैं। सिद्धांत ने फिल्म अनाउंस करने के लिए अपने इंस्टाग्राम का सहारा लिया।

सोशल मीडिया पर उन्होंने जया बच्चन और वामिका की तस्वीरें भी शेयर कीं। पहली तस्वीर में जया मंच पर बैठकर गाते हुए खुशी से झूमती नजर आ रही हैं। उन्होंने एक सफेद शर्ट के साथ एक काले रंग की लंबी स्कर्ट और एक मैचिंग दुपट्टा पहन रखा है। उनके पीछे सिद्धांत और वामिका मस्ती में डांस करते नजर आ रहे हैं। ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ टिप्स फिल्म्स लिमिटेड, बावेजा स्टूडियोज लिमिटेड और जंपिंग टोमेटो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत एक फैमिली-ड्रामा फिल्म है। विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी, ​​​​हरमन बावेजा, रोहनदीप सिंह, विराज सावंत और रमेश पुलपका ने किया है।

पारिवारिक ड्रामा में स्वानंद किरकिरे भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह प्रोजेक्ट वामिका के साथ सिद्धांत का पहला ऑनस्क्रीन सहयोग है। इससे पहले जया बच्चन साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, तोता रॉय चौधरी, चूर्णी गांगुली, आमिर बशीर और क्षिति जोग के साथ नजर आई थीं। फिल्म में अभिनेत्री ने रॉकी की दादी धनलक्ष्मी रंधावा की भूमिका निभाई थी।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading