22.3 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

रुड़की में सड़क हादसा, पलटा वाहन, 4 की मौत

रुड़की, 15 नवंबर। उत्तराखंड के रुड़की में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 घायल बताए जा रहे हैं। सभी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो में सवार हो लोग विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रुड़की के चंद्रपुरी जा रहे थे। इस दौरान मंगलौर में अनियंत्रित होकर गाड़ी पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक गांव के नौ युवक एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान मंगलौर के पास पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस की टीम पहुंची, उन्होंने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, एसपी देहात स्वप्न किशोर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बारे में स्वास्थ्य जानकारी ली। सड़क दुर्घटना को लेकर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि बारात में शामिल होने के लिए वाहन में सवार होकर कुछ लोग आ रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया की घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का दो अस्पतालों सक्षम और सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में जो गंभीर हैं, उनको हायर सेंटर रेफर किया गया।

अन्य ख़बरें

भारत वित्त वर्ष 2027 में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगा: वित्त मंत्री सीतारमण

Newsdesk

मणिपुर में गिरफ्तार 7 उग्रवादियों में एक महिला भी शामिल, हथियार और नशीले पदार्थ जब्त

Newsdesk

नेपाल बाढ़ से 781 लोगों की मौत, 2,500 से ज्यादा लापता: आपदा प्राधिकरण प्रमुख

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading