September 3, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईएसएल-7 : ईस्ट बंगाल के सामने बेंगलुरु की चुनौती

वॉस्को (गोवा), 2 फरवरी | एससी ईस्ट बंगाल को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए जीत बहुत जरूरी है। तालिका में 10वें स्थान पर काबिज टीम के 14 मैचों से अब तक केवल 13 ही अंक हैं और अगर परिणाम उसके पक्ष में जाता है तो वो अब भी प्लेआफ में पहुंच सकता है। ईस्ट बंगाल अब जीत की उम्मीद लेकर आज (मंगलवार) यहां वॉस्को के तिलक मैदान स्टेडियम में पूर्व चैम्पियन बेंगलुरु एफसी से भिड़ेगी। मौके को गोल में तब्दील नहीं करने के कारण टीम को इसकी कीमत चुकानी पड़ी है।

कोच रॉबी फॉलर की टीम को पिछले चार मैचों से एक भी जीत नहीं मिली है और उसने अब तक केवल 12 ही गोल किए हैं, जोकि लीग में दूसरा सबसे कम है। ईस्ट बंगाल चौथे स्थान पर पहुंचने से केवल चार ही अंक दूर है।

बंगाल जैसी हालत बेंगलुरु की भी है। टीम ने पिछले आठ मैचों से एक भी जीत दर्ज नहीं की है और इसमें से वह पांच मैच हारी है। वो लगातार गोल खा रही है, जोकि एक समस्या है। बेंगलुरु 11 मैचों से क्लीन शीट हासिल करने में विफल रही है। बेंगलुरु ने अब तक 19 गोल खाए है। उससे ज्यादा केवल ओडिशा और केरला ने ही खाएं हैं।

बेंगलुरु पिछले मैच में जीत के करीब थी। लेकिन हैदराबाद से उसे 2-2 से ड्रॉ खेलना पड़ा था। एरिक पार्तालू और जुआनन ईस्ट बंगाल के खिलाफ नहीं खेलेंगे। अंतरिम कोच नौशाद मूसो ने हाल ही में आए नतीजों को देखते हुए शिविर में मनोदशा को असहज कर दिया है। लेकिन उनकी टीम अभी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है।

अन्य ख़बरें

नितीश रेड्डी की गेंदबाजी क्षमता पर सवाल, सुंदर को समर्थन का फायदा उठाना चाहिए: एस. बद्रीनाथ

Newsdesk

एमएस धोनी का ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में खेलना ही आदर्श होगा: एस. बद्रीनाथ

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading