September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर रेलवे स्टेशन: ट्रेन लेट होने पर यात्रियों का हंगामा, लोको पायलट पर हमला

Jabalpur News – जबलपुर रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन नंबर 06563 के लोको पायलट्स के साथ यात्रियों द्वारा बदसलूकी की गई। ट्रेन 7 घंटे लेट थी और प्लेटफॉर्म पर जगह नहीं होने के कारण आउटर पर खड़ी रही। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर पहुंची, नाराज यात्रियों ने लोको पायलट के केबिन का शीशा तोड़ दिया और गाली-गलौज करते हुए जबरन अंदर घुसने की कोशिश की।

लोको पायलट्स ने खुद को बचाने के लिए दरवाजा बंद कर लिया और वायरलेस मैसेज के जरिए अधिकारियों को सूचना दी। घटना के बाद यात्री वहां से भाग गए। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ट्रेन की देरी ट्रैक और सिस्टम से संबंधित समस्याओं के कारण होती है, न कि लोको पायलट्स की वजह से।

रेलवे के सीनियर डीसीएम मधुर ने कहा कि यात्रियों का यह व्यवहार अनुचित है। ट्रेन के लिए प्लेटफॉर्म की व्यवस्था जल्द से जल्द की गई, लेकिन यात्रियों ने हिंसात्मक रवैया अपनाया। इस घटना को लेकर रेलवे ने यात्रियों से संयम और समझदारी की अपील की है।

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

मूर्तिकार मनोज सोनकर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading