September 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

संभल हिंसा मामला, तीन महिलाओं समेत 27 आरोपी गिरफ्तार

Sambhal Violence , 27 नवंबर। संभल हिंसा मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार को तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं पर उपद्रव में शामिल होने का आरोप है। शासन की तरफ से हिंसा में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश भी दिए जा चुके हैं। अब तक मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन कैमरों से मिले वीडियो के आधार पर 100 से ज्यादा आरोपियों को चिन्हित किया जा चुका है। जिनमें से 27 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसपी कृष्ण कुमार ने कहा, “पुलिस पर पथराव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि किसी निर्दोष के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। हम हिंसा के संबंध में सामने आए वीडियो के आधार पर सभी उपद्रवियों को चिन्हित कर रहे हैं। पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है

पुलिस ने अब तक जितने भी आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उसमें से तीन आरोपी ऐसे हैं, जिनकी आंखों में हरे रंग का लोशन लगा हुआ दिखा। इसे लगाने की पीछे की वजह पूछे जाने पर बताया गया कि इसे लगाने से आंसू गैस का असर बहुत कम पड़ता है। इसके साथ ही योगी सरकार ने दंगाइयों के खिलाफ सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने के आदेश दिए गए हैं। सरकार की तरफ से कहा गया है कि हिंसा के दौरान हुए नुकसान की भरपाई इन दंगाइयों से ही की जाएगी। बता दें कि 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश के संभल स्थित मस्जिद का सर्वे करने पहुंची टीम पर युवकों ने पथराव किया था। उपद्रवियों ने सर्वे का विरोध किया था। इसी दौरान, उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें कई लोग घायल भी हो गए थे।

अन्य ख़बरें

‘दुनिया युद्ध में डूबी हुई है, भारत तेज गति से प्रगति कर रहा’, 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Newsdesk

7.8 प्रतिशत की विकास दर तक पहुंचना एक बड़ा बदलाव, राहुल गांधी को आर्थिक विकास की समझ नहीं : रविशंकर प्रसाद

Newsdesk

आतंकवाद के खात्मे’ से लेकर ‘एससीओ पूंजी’ तक, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading