23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 24200 से नीचे

मुंबई, 2 दिसंबर। भारतीय शेयर बाजार सोमवार को लाल निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में बिकवाली देखी गई। सुबह करीब 09:42 बजे सेंसेक्स 140.80 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,661.99 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 12.25 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,118.85 पर कारोबार कर रहा था। बाजार का रुख सकारात्मक रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,254 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,076 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। बाजार के जानकारों का कहना है कि दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े बाजार को प्रभावित कर सकते हैं, लेकिन इसका बहुत बड़ा असर होने की संभावना नहीं है। उन्होंने आगे कहा, “अगर बाजार में तेज गिरावट आती है, तो यह खरीदारी का मौका हो सकता है, क्योंकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) गिरावट के दौरान खरीदारी जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि फार्मा, टेलीकॉम और डिजिटल कंपनियों जैसे सेगमेंट, जो मंदी से प्रभावित नहीं हैं, उन्हें गिरावट पर खरीदा जा सकता है।” विकास में मंदी के संदर्भ में, आरबीआई 6 दिसंबर को सीआरआर में कटौती कर सकता है। जानकारों ने कहा, “जब सीपीआई मुद्रास्फीति 6.2 प्रतिशत पर चल रही है, तो एमपीसी द्वारा दरों में कटौती की संभावना नहीं है। सीआरआर में कटौती बैंकों के लिए सकारात्मक होगी और इसलिए बैंकिंग शेयरों में लचीलापन आने की संभावना है।” निफ्टी बैंक 177.45 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,878.15 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 178.90 अंक या 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,571.55 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 80.85 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,731.80 पर था। डेली निफ्टी ट्रेंड और मार्केट शॉर्ट-टर्म आउटलुक पर, एक्सिस सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख अक्षय चिंचलकर ने कहा, “शुक्रवार को निफ्टी को लेकर “बुलिश बेल्ट-होल्ड” फोर्मेशन देखी गई, क्योंकि पिछले दिन के नुकसान की काफी हद तक भरपाई हो गई थी।” उन्होंने कहा कि इससे गुरुवार का 23,873 निचला स्तर बुल और बियर दोनों के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है, जबकि रेजिस्टेंस 24,360 पर स्थिर रहता है, उसके बाद 24,540 एरिया होता है। सेंसेक्स पैक में इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, टीसीएस, इंफोसिस और एशियन पेंट्स टॉप लूजर्स थे। वहीं, मारुति, सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, अल्टाटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, एम एंड एम और जेएसडब्ल्यू स्टील टॉप गेनर्स थे। एशियाई बाजारों में सोल और बैंकॉक के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं, चीन, हांगकांग, जापान और जकार्ता के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुए थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 29 नवंबर को 4,383 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 5,723 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading