30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

कप्तान भुवनेश्वर की हैट्रिक से उत्तर प्रदेश को मिली जीत

मुंबई, 5 दिसंबर। कप्तान भुवनवेश्वर कुमार की हैट्रिक की बदौलत गुरुवार को सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी के ग्रुप सी के मुक़ाबले में उत्‍तर प्रदेश ने झारखंड को 10 रनों से शिकस्‍त दे दी। यह सात मैचों में उत्‍तर प्रदेश की पांचवीं जीत है, जबकि झारखंड की यह सात मैचों में दूसरी हार है। उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले बल्‍लेबाज़ी करते हुए आठ विकेट पर 160 रन बनाए। इसमें रिंकू सिंह, प्रियम गर्ग और समीर र‍िज़वी का अहम योगदान रहा। रिंकू ने 28 गेंद में 45 रन बनाए, जिसमें आठ चौके शामिल थे। इसके अलावा गर्ग ने 25 गेंद में 31 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो छक्‍के शामिल थे। वहीं रिज़वी ने 19 गेंद में एक छक्‍के की मदद से 24 रन बनाए। जवाब में बल्‍लेबाज़ी करने उतरी झारखंड की टीम ने तीन विकेट सस्‍ते में गंवा दिए। अनुकूल रॉय ने 91 रनों की पारी खेली, जब तक वह क्रीज़ पर थे तब तक लग रहा था कि यहां से झारखंड यह मैच निकाल कर ले जाएगा। मोहसिन ख़ान ने जब उनको आउट किया तब भी झारखंड मैच में बना हुआ था। 16वें ओवर में झारखंड की टीम ने 116 रन बना लिए थे और आक्रामक बल्लेबाज़ अनुकूल और रॉबिन मिंज़ क्रीज़ पर थे। लेकिन 17वें ओवर में भुवनेश्‍वर ने पहले मिंज़ को आउट किया और झारखंड की मुश्किलें बढ़ा दी। वह 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद उन्‍होंने अगली दो गेंद पर बालाकृष्‍णाऔर विवेकानंद तिवारी को आउट कर हैट्रिक पूरी की औऱ झारखंड को मैच से पूरी तरह से बाहर कर दिया। भुवनेश्‍वर ने चार ओवर में एक मेडन करते हुए केवल छह रन दिए और हैट्रिक सहित तीन विकेट अपने नाम किए। अगले दौर में पहुंचने के लिए यूपी के लिए यह जीत काफ़ी ज़रूरी थी। ग्रुप सी में झारखंड और यूपी के अलावा जम्मू कश्मीर की टीम के पास अब 20 अंक तक पहुंचने का मौक़ा है। अगर यूपी की टीम ने इस मैच को नहीं जीता होता तो वह नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो जाती लेकिन अब मामला नेट रन रेट पर आएगा। हाल ही में आईपीएल 2025 के ऑक्शन में भुवनेश्वर कुमार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 10.75 करोड़ रुपये में ख़रीदा था। इससे पहले भुवनेश्वर 2014 से 2024 तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस ने महिलाओं का ‘बैलन डी’ओर’ जीता, बोनमाटी की बराबरी की

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading