21.6 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए फिल्म इंडस्ट्री के सितारे

मुंबई, 06 दिसंबर। महाराष्ट्र विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्री के रूप में स्वागत किया गया। तीसरी बार सीएम बने फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने शिरकत की। समारोह में शामिल होने वाले सितारों की लिस्ट में शाहरुख खान, विद्या बालन समेत अन्य एक्टर्स के नाम शामिल हैं। फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, रोहित शेट्टी, संजय दत्त जैसे सितारों ने शिरकत की। आजाद मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे ‘करण अर्जुन’ के एक्टर्स सलमान और शाहरुख ने एक-दूसरे से मुलाकात की और गले लगाया। कार्यक्रम में ‘रॉकस्टार’ फेम रणबीर कपूर व्हाइट कुर्ता-पायजामा के साथ जैकेट पेयर करते नजर आए। वहीं, ‘गली बॉय’ रणवीर सिंह ने कार्यक्रम के लिए ऑल-ब्लैक लुक को चुना। महाराष्ट्र के नए सीएम के रूप में देवेंद्र फडणवीस को मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। देवेंद्र फडणवीस के साथ शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही अन्य कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुईं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री मौजूद थे। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान समेत कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए।

अन्य ख़बरें

‘एससीओ सदस्यों और संवाद साझेदारों को आमंत्रित किया’, पाकिस्तान को निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का बयान

Newsdesk

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर पीएम मोदी का तंज

Newsdesk

ईडी की मुंबई और गुजरात में बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 11 ठिकानों पर छापेमारी

Newsdesk

Leave a Comment