September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

तमिलनाडु के निजी अस्पताल में आग लगने से 7 की मौत

चेन्नई, 13 दिसंबर। तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित एक निजी अस्पताल में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। मरने वालों में 1 बच्चा और 3 महिलाएं भी शामिल हैं। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक हादसा गुरुवार रात करीब 10 बजे हुआ। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अस्पताल के अंदर फंसे करीब लोगों को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। इसके बाद लोगों को बाहर निकालकर 10 सरकारी एम्बुलेंस और 30 निजी एम्बुलेंस के जरिए दूसरे अस्पतालों में पहुंचाया गया। आग डिंडीगुल जिले के तिरुचि रोड स्थित चार मंजिला अस्पताल में सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर लगी। इसके बाद धीरे-धीरे इसने पूरे अस्पताल को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जांच में इसकी वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे के बाद ग्रामीण विकास मंत्री आई. पेरियासामी, पूर्व मंत्री डिंडीगुल सी. श्रीनिवासन, डिंडीगुल कलेक्टर एम.एन. पूंगोडी, पुलिस अधीक्षक ए. प्रदीप और पलानी विधायक आई.पी. सेंथिल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस हादसे को लेकर डिंडीगुल की जिला कलेक्टर एमएन पूंगोडी ने कहा- करीब 10 बजे एक निजी अस्पताल में आग लगी थी। खबर मिलते ही रेस्क्यू वर्क शुरू किया गया। मरीजों को बचाकर पास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अन्य ख़बरें

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading