23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

समंदर के अंदर ‘निमो’ को ढूंढने में सोनाक्षी-जहीर की गाइड ने की मदद

मुंबई, 20 दिसंबर। ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रहे सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर खान ने सोशल मीडिया पर शानदार दिनों की झलक दिखाई। अभिनेत्री ने ग्रेट बैरियर रीफ से कई तस्वीरें शेयर कर प्रशंसकों को बताया कि उनके गाइड ने ‘निमो’ को ढूंढने में मदद की। ‘निमो’ एक कार्टून फिल्म ‘फाइंडिंग निमो’ के कैरेक्टर का नाम है। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी और जहीर की कई तस्वीरें और वीडियो साझा कर कैप्शन में लिखा, “ ग्रेट बैरियर रीफ पर शानदार डाइव डे! हमारे अद्भुत डाइव गाइड क्रिस क्विक सिल्वर डाइव को धन्यवाद, जिन्होंने हमें सबसे बेहतरीन जगहें दिखाई। उन्होंने निमो को खोजने में हमारी मदद की और बेहतरीन समय बिताने में हमारी मदद की।“ ‘निमो’ साल 2003 में रिलीज हुई अमेरिकी एनिमेटेड कार्टून फिल्म ‘फाइंडिंग निमो’ के कैरेक्टर का नाम है। निमो एक छोटी मछली का नाम रहता है, जिसे मानव के पकड़ने के बाद उसके पिता ढूंढने के लिए निकलते हैं। साझा की गई तस्वीरों में सोनाक्षी और जहीर डाइविंग गियर पहने और गोता लगाने से पहले कैमरे के लिए पोज देते दिखाई दिए। दूसरी तस्वीर में दोनों अपने गाइड से निर्देश सुनते हुए और अन्य तस्वीरों और क्लिप में पानी के नीचे उनका रोमांच नजर आया। 18 दिसंबर को सोनाक्षी और जहीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया था कि वे छुट्टियां मनाने के लिए दूसरी जगह जाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में यूरोप के टूर पर निकला जोड़ा अपने सोशल मीडिया पेज पर कई खूबसूरत स्थानों की झलक प्रशंसकों के साथ शेयर किया था। सोनाक्षी और जहीर साथ में फिल्में भी कर चुके हैं। दोनों 2022 में आई फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में एक साथ नजर आए थे। सत्रम रमानी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म में सोनाक्षी और जहीर के साथ हुमा कुरैशी और महात राघवेंद्र भी अहम रोल में हैं।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading