25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
खेलप्रादेशिकराष्ट्रीय

अदाणी फाउंडेशन के योगदान से दिव्यांग क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन का सपना हो रहा साकार

नई दिल्ली, 25 दिसंबर। जम्मू-कश्मीर के दिव्यांग क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन कुछ साल पहले पुरी दुनिया में चर्चा में आए थे। अदाणी फाउंडेशन के योगदान से क्रिकेटर आमिर का ‘इंडोर क्रिकेट एकेडमी’ बनाने का सपना पूरा होने जा रहा है। अदाणी फाउंडेशन ने जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के रहने वाले आमिर हुसैन लोन को इंडोर क्रिकेट एकेडमी बनाने के लिए 67 लाख 60 हजार रुपये का योगदान दिया है। आमिर के दोनों हाथ नहीं हैं, इसके बाद भी उन्होंने अपने खेल से सभी का दिल जीता है। क्रिकेटर आमिर ने अपनी अकादमी के लिए मिली मदद के लिए अदाणी ग्रुप का शुक्रिया अदा किया है। आमिर ने जल्द ही अनंतनाग जिले में अपने गांव बिजबेहरा में बनने जा रही अपनी इस इनडोर अकादमी के बारे में बताया। आमिर का कहना है कि यह क्रिकेट अकादमी दो कनाल जमीन पर बनेगी। इसमें लगभग 100 बच्चों को फ्री में कोचिंग दी जाएगी। अकादमी अगले साल मार्च तक पूरी तरह से अस्तित्व में आ जाएगी। इसके लिए मैं अदाणी सर और अदाणी फाउंडेशन का शुक्रिया अदा करता हूं। क्रिकेटर आमिर ने कहा कि वर्तमान में भारी बर्फबारी हो रही है, इससे काफी परेशानी हो रही है। इसे हम खिलाड़ी ही समझ सकते हैं। इसके बाद हमने फैसला लिया कि हम इनडोर अकादमी बनाएंगे। इसमें दो टर्फ पिच बिल्डिंग के अंदर रहेगी रहेंगी। सामान्य रूप से यहां बाहर भी खेल सकते हैं। इसके बाद हमें सर्दी और गर्मी दोनों ही मौसम में कोई परेशानी नहीं होगी। इसका पूरा श्रेय गौतम अदाणी सर को जाता है। हम यहां 100 बच्चे तैयार कर सकते हैं। अकादमी से हमारे गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के बच्चों को फायदा होगा। अब सपना सच हो रहा है। इसके लिए मैं अदाणी सर का शुक्रिया अदा करता हूं। 2013 से अपनी क्रिकेट यात्रा के बारे में आमिर ने बताया कि मेरा बचपन से ही शीर्ष स्तर पर खेलने का सपना था, लेकिन आठ साल की उम्र में ही एक्सीडेंट होने की वजह से यह अधूरा रह गया। मेरे दोनों हाथ नहीं है, इसके बाद भी मैंने हौसला नहीं छोड़ा। मैंने दिव्यांग कैटेगरी में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया। मेरे क्रिकेट के जुनून के लिए मेरी पत्नी ने अपने गहने तक बेच दिए। बता दें कि आमिर का कुछ साल पहले पैरों से बॉलिंग करने और गर्दन में बैट फंसाकर बैटिंग करने का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर समेत व‍िभ‍िन्‍न क्षेत्रों कई हस्तियों ने आमिर के हौसले को सलाम किया था।

अन्य ख़बरें

आई-पैक छापेमारी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी के खिलाफ सीबीआई जांच की ईडी की मांग पर सुरक्षित रखा फैसला

Newsdesk

आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, ईडी को नोटिस

Newsdesk

सनातन धर्म भारत की आत्मा, कोई भी वेद जातिभेद नहीं सिखाता : बाबा रामदेव

Newsdesk

Leave a Comment