May 6, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

जुकाम से एसिडिटी तक, स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है सोंठ

Dry Ginge Benefits, 25 दिसंबर। सर्दियों के मौसम में एसिडिटी हो या जुकाम यह आम सी बात होती है। ऐसे में सूखी अदरक या ‘सोंठ’ का इस्तेमाल जुकाम से एसिडिटी तक काफी फायदेमंद होता है। सोंठ भारतीय रसोई और आयुर्वेदिक चिकित्सा का एक अहम हिस्सा है। सोंठ का इस्तेमाल ना केवल मसालों के रूप में होता है बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। पंजाब स्थित बाबे के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के बीएएमएस, एमडी डॉक्टर प्रमोद आनंद तिवारी ने सोंठ के औषधीय खूबियां बताईं। उन्होंने कहा, “सोंठ अपने गर्म तासीर और औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। आयुर्वेद में इसे पाचन सुधारने, खांसी और जुकाम को ठीक करने और शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने के लिए उपयोगी माना जाता है। उन्होंने बताया, ” सूखी अदरक में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण इसे कई बीमारियों से लड़ने में मददगार बनाते हैं। सर्दियों में सोंठ का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। यह शरीर को ठंड जनित रोगों से दूर रखता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आप सर्दियों में नियमित रूप से सोंठ को गर्म दूध में मिलाकर पी सकते हैं। इसे पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।” डॉक्टर प्रमोद आनंद तिवारी ने आगे बताया, “सर्दियों में अक्सर जोड़ों और हड्डियों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में आप इस दर्द से राहत पाने के लिए दूध में सोंठ मिलाकर उसे पीते हैं तो दर्द में राहत मिलता है। सोंठ वाला दूध शरीर में कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी को दूर करने में भी मददगार होता है। बता दें, सोंठ का उपयोग हर्बल चाय और आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण में बड़े पैमाने पर होता है। भारतीय मसाला बोर्ड के अनुसार भारत से सोंठ का निर्यात लगातार बढ़ रहा है, खासकर अमेरिका समेत यूरोप के देशों में इसका निर्यात बढ़ता जा रहा है।

 

यह भी पढ़े – सर्दियों में आंवला : बालों, त्वचा और पाचन के लिए अमृत, जानिए इसके फायदे और सेवन का सही तरीका

यह भी पढ़े – लहसुन के फायदे : सर्दी-जुकाम से बचने और इम्युनिटी बढ़ाने का कारगर तरीका

यह भी पढ़े –  कब होता है इन राशियों में भाग्य उदय : मेष , वृषभ , मिथुन , कर्क , सिंह , कन्या

यह भी पढ़े – सर्दी के मौसम में हार्ट अटैक का खतरा: दिल का ख्याल रखें इस ठंड में

यह भी पढ़े – सर्दियों में स्किन केयर के लिए बेस्ट टिप्स

यह भी पढ़े – सर्दियों में केला खा सकते हैं या नहीं? जानें ठंड में केला खाने के फायदे और नुकसान

यह भी पढ़े – सर्दियों में जानलेवा हो सकता रूम हीटर का गलत इस्तेमाल, जानें ये जरूरी टिप्स

अन्य ख़बरें

पंजाब धमाके पर फारुक अब्दुल्ला का विवादित बयान, कहा- भारत में होते रहते हैं धमाके, कोई नई बात नहीं

Newsdesk

का आहार ही बच्चे की ताकत, अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये पौष्टिक चीजें

Newsdesk

टीवीके नेता विजय ने राज्यपाल से मुलाकात की, तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading