30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

संसद भवन के सामने खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत

नई दिल्ली, 27 दिंसबर। पारिवारिक विवाद के चलते 25 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित संसद भवन के पास रेलवे भवन के सामने खुद को आग लगाने वाले बागपत के जितेंद्र की बीती रात मौत हो गई। घटना के बाद 95 फीसदी तक झुलस चुके जितेंद्र का इलाज नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था। यहां बीते दो दिन से उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। हालत बिगड़ने के बाद बीती रात में जितेंद्र की मौत हो गई। बता दें कि जीतेंद्र ने 25 दिसंबर को संसद भवन के सामने रेल भवन के पास खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। डॉक्टरों ने बताया कि वह 95 फीसदी तक झुलस गया था।

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया था कि उसी दिन दोपहर में बताया गया कि संसद भवन के सामने एक युवक ने आग लगा ली है। इस पर एक गाड़ी युवक को बचाने के लिए मौके पर भेजी गई थी। रेलवे भवन सुरक्षाकर्मियों के साथ अन्य लोगों ने मिलकर कंबल डालकर युवक की आग बुझाई थी, इसके बाद जितेंद्र को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के अनुसार, युवक उत्तर प्रदेश के बागपत का निवासी था।

घटनास्थल पर दो पन्नों का अधजला सुसाइड नोट, पेट्रोल, एक जला हुआ बैग और जूता बरामद हुआ था। शुरुआती जांच में पता चला कि पारिवारिक विवादों के कारण जितेंद्र ने आत्महत्या करने की कोशिश की। जांच में यह भी सामने आया कि जितेंद्र के परिवार का बागपत में एक अन्य परिवार के साथ विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से उसके परिवार के कुछ सदस्य जेल में हैं। इन परिस्थितियों से वह बेहद परेशान था। जितेंद्र शुक्रवार सुबह बागपत से दिल्ली आया और रेलवे भवन के पास एक गार्डन में खुद को आग लगा ली। इसके बाद वो संसद भवन की ओर दौड़ गया था।

अन्य ख़बरें

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading