July 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

गाजियाबाद के कवि नगर में रेस्त्रां के बाहर गाड़ी पार्क करने को लेकर मारपीट, तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद, 28 दिसंबर । गाजियाबाद के कवि नगर स्थित रेस्त्रां के बाहर गाड़ी पार्क करने को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो की जांच करके आरोपी आयुष, नीतीश और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें कुछ युवकों द्वारा एक अन्य युवक के साथ मारपीट करते हुए देखा जा रहा था। इस वीडियो के संदर्भ में जब जांच की गई, तो यह तथ्य सामने आया कि यह घटना थाना कविनगर क्षेत्र स्थित आरडीसी के इलाके की है।

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कार चालक पर लाठी डंडों और लात से हमला करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम आयुष त्यागी पुत्र कुमरेश त्यागी (निवासी रामबाग कालोनी- गोविंदपुरम), हर्ष शर्मा उर्फ नितीश शर्मा (पुत्र सुरेंद्र शर्मा निवासी आई ब्लॉक गोविंदपुरम) और अभिषेक रस्तोगी पुत्र अरविंद रस्तोगी (निवासी घोंडा कालोनी- दिल्ली) हैं। तीनों आरडीसी से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मारपीट में शामिल अन्य युवकों की भी तलाश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रही मारपीट के संबंध में तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिस विभाग ने विभिन्न धाराओं में दर्ज किया और आरोपियों की पहचान की। इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई के लिए पूछताछ की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर उचित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आरोपी कानून के दायरे में आकर दंडित हो सकें।

अन्य ख़बरें

‘जेन जी का मतलब राष्ट्र प्रथम’, विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में युवाओं ने पीएम मोदी से साझा किए अनुभव

Newsdesk

गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

सरकार पेपर लीक रोकने के सख्त प्रावधानों के साथ ‘लोक परीक्षा संशोधन विधेयक’ करेगी पेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading