26.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

दंपति ने अपने 9 दिन के नवजात बच्चे को ही बेच दिया, वजह जान रह जायेंगे हैरान

ओडिशा बालासोर जिले के हदामौदा गांव में एक दंपत्ति ने कथित तौर पर अपने 9 दिन के बेटे को गरीबी के चलते पड़ोसी मयूरभंज जिले के एक नि:संतान दंपत्ति को बेच दिया। मामला तब सामने आया जब स्थानीय लोगों ने बच्चे को घर पर नहीं देखा और पुलिस को जानकारी दी। 

**19 दिसंबर को हुआ था बच्चे का जन्म** 
शांतिलता बेहरा ने 19 दिसंबर को पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज, बारीपदा में बेटे को जन्म दिया था। तीन दिन बाद उन्हें छुट्टी दी गई, लेकिन नवजात घर नहीं पहुंचा। गांववालों को शक हुआ कि दंपत्ति ने एक बिचौलिये के जरिए बच्चे को बेच दिया। जानकारो का  कहना है कि मोटर साइकिल खरीदने के लिए पैसे ना होने की वजह से बच्चे को 60  हजार रूपये में बेंच दिया गया

**बच्चा सुरक्षित मिला** 
गांववालों की शिकायत पर पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने जांच शुरू की। शनिवार को बच्चा मयूरभंज जिले के सैंकोला ब्लॉक के मनीचा गांव में एक नि:संतान दंपत्ति के पास से सुरक्षित मिला। 

**दंपत्ति ने किया आरोप से इनकार** 
शांतिलता और उनके पति धर्मु बेहरा ने बच्चे को बेचने के आरोप से इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने बच्चे को नि:संतान दंपत्ति को “दान” दिया है।

अन्य ख़बरें

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

Newsdesk

48 घंटे में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी चलने योग्य : महापौर
वर्षा ऋतु के बाद 7 दिन

Newsdesk

महापौर के निर्देश पर एम.आई.सी. सदस्य ने संभाग में ली बैठक*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading