23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बलिया में मंत्री संजय निषाद के काफिले की एक गाड़ी पलटी, पांच घायल

बलिया, 1 जनवरी। उत्तर प्रदेश बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के पास मंगलवार की देर रात्रि निषाद पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद के काफिले के संग चल रही एक गाड़ी पलट गयी। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को काफिले के संग चल रहे लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। निषाद पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के सहयोगी राकेश निषाद ने बताया कि हम लोग मंत्री जी के काफिले में चल रहे थे कि अचानक मोड़ आने पर गाड़ी पलट गई और गाड़ी सवार पांच लोग घायल हो गए। हालांकि हम लोगों को भगवान ने बचा लिया। उन्होंने बताया कि संवैधानिक रथ यात्रा में शामिल होने के लिए गोरखपुर से बलिया निकले थे। तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। जिसमें तीन अभी भर्ती हैं जबकि दो लोग रात में डिस्चार्ज हो गए हैं। अभी सभी लोग ठीक हैं। हादसे के समय मंत्री जी की गाड़ी आगे थी। जब घायल हुए तो वह हम लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने आए थे। वह रातभर अस्पताल में बैठे थे। सभी लोग अलग-अलग जिले के रहने वाले हैं। मंत्री संजय निषाद ने बताया कि यह लोग गाड़ी से पीछे चल रहे थे कि अचानक जानवर आ गए। उन्हें बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया। हल्की चोटें आई थी। सभी का इलाज करवाया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

Leave a Comment