November 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमवीडियो

जन्मदिन पर खौफनाक वारदात: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Jabalpur News – जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की उसके जन्मदिन के दिन गोली मारकर हत्या कर दी। घटना आजाद नगर मोहरिया इलाके की है, जहां सोनू उर्फ समीर मंसूरी अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। इसी दौरान अधारताल थाना क्षेत्र के बदमाश फिरोज, सैफू, सोहिब और उनके एक साथी ने घर में घुसकर फायरिंग की और सोनू को गोली मार दी।

घायल सोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते हुई है, और पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

रिपोर्ट वाजिद खान

अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

Leave a Comment