27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कोयंबटूर में निजी अस्पताल की नर्स ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी

कोयंबटूर, 4 जनवरी। कोयंबटूर में निजी अस्पताल की नर्स ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नर्स की पहचान तान्या (20) के रूप में हुई है। वह कुड्डालोर जिले के कट्टु मन्नार कोविल की निवासी है। तान्या कोयंबटूर के कूंगम के परिनगर इलाके में मनु नाम के एक निजी अस्पताल में ट्रेनी नर्स के रूप में काम कर रही थी। तान्या कल अस्पताल की तीसरी मंजिल पर गई और नीचे कूद गई। तान्या को गंभीर हालत में तत्काल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई थी, जिसके चलते उनसे दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी कोयंबटूर के रामनाथपुरम पुलिस को दी गई। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी यह समाने नहीं आया है कि उसे ऐसा कदम क्यों उठाया। बता दें कि पिछले साल दिसंबर महीने के अंतिम हफ्ते में तिरुवन्नामलाई क्रिवाला रोड पर एक फार्म हाउस में रहने वाले चेन्नई के एक ही परिवार के चार सदस्यों की आत्महत्या कर ली थी। चेन्नई के व्यसर्पडी के चार लोगों ने 26 दिसंबर 2024 को क्रिवलप रोड पर ऑनलाइन एक फार्म हाउस बुक किया था। इसके बाद वह अगले दिन फार्म हाउस पहुंचे थे और वहीं रुके थे। जिस कमरे में वे थे उसका जब स्टाफ ने सुबह के समय दरवाजा खटखटाया था, तो काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला था। कमरे की खिड़की से झांका गया तो पता चला कि चारों लोग बेसुध पड़े हैं। इसके बाद यह जानकारी पुलिस को दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment