21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

खूबसूरत वादियों में जन्मदिन मनाते कैमरे में कैद हुए दिलजीत दोसांझ

Diljit Dosanjh birthday, 7 जनवरी । गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ विदेश में जन्मदिन मनाते नजर आए। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ वीडियो साझा किया, जिसमें वह बर्फ के बीच खूबसूरत समय बिताते कैमरे में कैद हुए। सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ हर एक पल को साझा करने वाले दिलजीत दोसांझ ने जन्मदिन के दिन की भी झलक साझा की। इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर दो वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने अमेरिकी गायक-अभिनेता फ्रैंक सिनात्रा के ‘लेट इट स्नो लेट इट स्नो’ गाने को भी जोड़ा। 6 जनवरी 1984 को पंजाब के जालंधर में जन्में दिलजीत अपने प्रशंसकों के बीच खासा लोकप्रिय हैं। दिलजीत को उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रशंसकों के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

रकुल प्रीत सिंह ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था, “जन्मदिन की शुभकामनाएं दिलजीत, तुम्हारा हर दिन खुशियों, प्यार और सफलता से भरा हो, तुम हर दिन शाइन करो और खुश रहो।” निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली ने एआर रहमान और दिलजीत को साथ में मुबारकबाद देते हुए लिखा था, ” वाह आज कितना खास दिन है कि हमें यह दोनों मिले, जन्मदिन मुबारक दिलजीत दोसांझ, एआर रहमान।” दिलजीत सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट साझा करते रहते हैं। दिलजीत ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कई विषयों पर उनसे बातचीत भी की थी। दिलजीत ने मुलाकात की कई वीडियोज और तस्वीरों को भी साझा कर प्रशंसकों को झलक दिखाई थी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर दिलजीत सबसे पहले फूलों का गुलदस्ता लेकर आते हैं और पीएम मोदी उनका अभिवादन करते हैं। इसके बाद पीएम मोदी, दिलजीत से कहते हैं, “हिंदुस्तान के एक गांव का लड़का जब दुनिया में नाम रोशन करता है तो अच्छा लगता है। आप नसीब वाले हैं कि आपके परिवार ने आपका नाम दिलजीत रखा, आप लोगों के दिल जीत रहे हैं।” इसके बाद दिलजीत ने कहा, “हम किताबों में पढ़ते थे कि मेरा भारत महान। लेकिन, जब मैं पूरा भारत घूमा तो मुझे पता चला कि यह बात क्यों कहते हैं। मेरा भारत महान है और यहां योग का जादू सबसे बड़ा है। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि जिसने योग की ताकत को अनुभव किया है, वही उसकी ताकत जानता है।” दिलजीत ने पीएम मोदी के अब तक के सफर पर भी बात की। वहीं, पीएम मोदी ने पर्यावरण के विषय पर भी बात की।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading