27.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में दायर की गई चार्जशीट

Baba Siddiqui murder case , 8 जनवरी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में 4590 पन्नों की चार्जशीट दायर की है, जिसमें कई सनसनीखेज खुलासे किए गए हैं। चार्जशीट के अनुसार, 12 अक्टूबर 2024 की रात गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम ने बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई और घटना स्थल से भागने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की मदद से गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को पकड़ लिया गया, जबकि शिवकुमार गौतम भागने में कामयाब हो गया। बाद में उसे उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार किया गया, जब वह नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था। आरोपियों ने दो महीने पहले तक बाबा सिद्दीकी के घर और कार्यालय की रेकी की थी। जांच में पता चला कि आरोपियों के पास पिस्टल और लाइव बुलेट्स थे, और वे हमेशा हत्या करने के लिए तैयार रहते थे।

12 अक्टूबर की रात उन्हें मौका मिल गया और उन्होंने फायरिंग की। चार्जशीट में यह भी बताया गया कि अगर वे इस दिन हत्या करने में सफल नहीं होते, तो वे अपने प्लान को छोड़ने वाले थे, क्योंकि वे अब तक निराश हो चुके थे। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया था, और इस पर उन्होंने 12-13 हजार रुपये खर्च किए थे। जब फायरिंग हुई, तो गुरमेल सिंह ने पुलिस पर पेपर स्प्रे से हमला किया। इसके अलावा, पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि तीनों आरोपियों ने फायरिंग की प्रैक्टिस झारखंड में एके-47 से की थी।

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे 28 जुलाई को पुणे से झारखंड गए थे, जहां उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर फायरिंग की प्रैक्टिस करवाई गई। यह इलाका नक्सल प्रभावित माना जाता है, और इसलिए जांच यह भी की जा रही है कि क्या इन आरोपियों का नक्सलियों से कोई संबंध था। फिलहाल, एक आरोपी शुभम लोनकर फरार है, और उसकी तलाश जारी है।

अन्य ख़बरें

एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Newsdesk

मेडिकल कैश घोटाला: तीन तत्कालीन वित्तीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर गहरा संशय

Newsdesk

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर, परिजन गए थे रिश्तेदारी में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading