November 5, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

टेलीविजन कलाकारों को गंभीरता से लेना चाहिए: पारुल चौधरी

Parull Chaudhry.

मुंबई, 2 मई| अभिनेत्री पारुल चौधरी का कहना है कि लोगों को टेलीविजन कलाकारों को कम समझने की आदतों की रोक लगानी चाहिए। वह कहती हैं, “अभिनय, अभिनय है, चाहें वह टीवी हो या ओटीटी या फिर फिल्म। मुझे उन लोगों से वाकई में शिकायत है, जो यह कहते हैं कि टेलीविजन में काम करने वाले कलाकारों को अभिनय की समझ नहीं है। मैंने कई फिल्मों व वेब सीरीज के लिए ऑडिशन दिए हैं और किसी ने भी यह नहीं कहा कि टीवी एक्टरों को नहीं पता कि अभिनय कैसे की जाती है।”

वह आगे कहती हैं, “जहां कहीं भी मैं गई हूं, लोगों ने कहा है कि टीवी कलाकार इंडस्ट्री के सबसे मेहनती लोगों में से हैं और हम हमेशा दबाव में रहकर ही काम करते हैं क्योंकि एक निश्चित समय के अंदर हमें अपना काम पूरा करना होता है। मुझे लगता है कि दबाव में रहकर हम उस चीज के प्रति अभ्यस्त हो जाते हैं, जिसके चलते फिल्म व वेब सीरीज हमें काफी आसान मालूम पड़ता है क्योंकि वहां टेलीकास्ट होने की कोई चिंता नहीं है। थिएटर व फिल्म एक्टर्स के प्रति मेरा काफी सम्मान है। मैं उन्हें नीचा नहीं दिखा रही हूं, मैं बस इतना कह रही हूं कि लोगों को टीवी कलाकारों को भी गंभीरता से लेना चाहिए।”

अन्य ख़बरें

आयुष्मान खुराना को मिली धमकी भरी ऑडियो क्लिप, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपए

Newsdesk

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

Leave a Comment