33.7 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

पूर्व पत्नी केटी पेरी को लेकर अच्छी सोच रखते हैं रसेल ब्रांड

लंदन, 5 फरवरी | कॉमेडियन रसेल ब्रांड ने इस बात का खुलासा किया है कि अपनी पूर्व पत्नी पॉप सुपरस्टार केटी पेरी को लेकर उनके मन में कुछ और तो नहीं, लेकिन अच्छी भावनाएं जरूर हैं। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक रसेल ने टिकटॉक के एक लाइव सेशन के दौरान कहा, “मैंने अपने इस रिश्ते में कई सारी कोशिशें की हैं। मेरे दिल में उसके लिए कुछ और तो नहीं, लेकिन अच्छी भावनाएं हैं।”

रसेल और केटी ने साल 2010 में भारत में शादी की थी, लेकिन 14 महीने बाद ही दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

इसके बाद दोनों कलाकारों के रास्ते अलग-अलग हो गए।

इसके बाद रसेल ने 33 वर्षीय लौरा ब्रांड से दोबारा शादी की और इस शादी से इन्हें दो बेटी भी हैं। केटी की भी एक छह महीने की बेटी है, जिसका नाम डेजी है। केटी के मंगेतर अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम बच्ची के पिता हैं।

अन्य ख़बरें

जिंदगी तय शेड्यूल की तरह नहीं चलती, इसलिए खुद को दोष न दें : ईशा कोप्पिकर

Newsdesk

प्यार, त्याग और परिवार की अहमियत याद दिलाने वाली फिल्म है ‘तेरा मेरा नाता’ : दीपिका चिखलिया

Newsdesk

श्रीदेवी की सादगी के कायल आदिल हुसैन, बोले- ‘इतनी बड़ी स्टार होकर भी हर सीन पर सुझाव लेती थीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading