23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बिहार में डीके टैक्स के सहारे चल रही सरकार, वसूली गैंग सक्रिय : तेजस्वी यादव

पटना, 10 जनवरी। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा की बिहार में डीके टैक्स के सहारे सरकार चल रही है। ना तो मुख्य सचिव की चल रही ना ही डीजीपी की चल रही है। उन्होंने कहा कि एक रिटायर्ड अधिकारी बिहार के पूरे सिस्टम को चला रहा है। बिहार में पूरी तरह से वसूली हो रही है। अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में हेराफेरी का खेल चल रहा है। काबिल अधिकारियों को साइडलाइन कर दिया गया है। बिहार में अब केवल वसूली गैंग सक्रिय है। तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के विधायक आलोक मेहता के घर हुई ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा की जैसे-जैसे चुनाव आएगा ईडी, सीबीआई और आईटी की कार्रवाई विपक्ष के लोगों पर तेज होगी। वहीं तेजस्वी यादव ने अपने उस बयान पर आज सफाई दी, जिसमे उन्होंने इंडी अलायंस खत्म होने की बात कही थी। तेजस्वी ने कहा क‍ि मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। मेरा बयान दिल्ली चुनाव के संदर्भ में था। बिहार में इंडी अलायंस पूरी तरह से कायम है और रहेगा। तेजस्वी यादव ने चुनाव से पहले वोटरों की संख्या में हुई वृद्धि को लेकर कहा कि चुनाव से पहले ये सब होता ही है। नाम जोड़ा और हटाया जाता है। महाराष्ट्र में भी तो ये हुआ था

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading